Subscribe Us

Header Ads

महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें इस मंत्र का उच्चारण, दूर होगी हर मुसीबत 2023

महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें इस मंत्र का उच्चारण, दूर होगी हर मुसीबत 2023

विधि विधान से मंत्र का उच्चारण करने से और भगवान शंकर कि पूजा करने से अवश्य ही जीवन में सकारात्मक लाभ मिलते हैं।
 महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें इस मंत्र का उच्चारण, दूर होगी हर मुसीबत 2023

नई दिल्ली। भगवान शंकर देवों के देव हैं। सच्चे मन से इनकी आराधना करने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन को कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति मिलती है। विधि विधान से मंत्र का उच्चारण करने से और भगवान शंकर कि पूजा करने से अवश्य ही जीवन में सकारात्मक लाभ मिलते हैं। वहीं भगवान शंकर की पूजा में इस विशेष मंत्र का जाप आपके लिए लाभदायक हो सकता है।


1.ज्योतिष शास्त्र में भगवान भोलेनाथ के कुछ मंत्रों का जाप करना आपको नुकसान से बचा सकता है। इस मंत्र का जाप करने से परेशानियां खत्म होती हैं।

2.भगवान शंकर की पूजा से कुंडली के चंद्र दोष को भी समाप्त करने में मदद मिलती है और साथ ही अन्य प्रकार के दोषों से भी छुटकारा मिलता है।
3.भगवान शंकर की पूजा में इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को जीवन में अनेक प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं जो उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं।

4.भगवान शंकर के जिस मंत्र का जाप करना लाभकारी बताया गया है कि वह इस प्रकार है-
प्रमोटेड कंटेंट
 
पशूनां पतिं पापनाशं परेशं गजेन्द्रस्य कृत्तिं वसानं वरेण्यम।

जटाजूटमध्ये स्फुरद्गाङ्गवारिं महादेवमेकं स्मरामि स्मरारिम।


5.भगवान शंकर के इस मंत्र का जाप करते समय ध्यान रखें कि ज़मीन पर कुशा के आसन पर बैठकर इसका पाठ करें। कुशा के आसन पर बैठकर इसका पाठ करने से अधिक लाभ मिलता है।
 
6.कुशा के आसन के बारे में कहा जाता है कि उसपर बैठकर पूजा करने से व्यक्ति के शरीर में उत्पन्न होने वाली ऊर्जा लाभ पहुँचाती है।

7.भगवान शंकर के इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। 108 रुद्राक्ष की माला से मंत्र का इसका जाप लाभकारी रहता है।
8.इस मंत्र का जाप विशेष रूप से सोमवार के दिन करने से लाभ मिलता है। क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शंकर की पूजा का सबसे उत्तम दिन होता है।

9.सोमवार के दिन सुबह या सांय काल जब पर्याप्त समय हो पूजा स्थान पर एकांत में बैठकर मंत्र का जाप करना चाहिए।

10.भगवान शंकर के इस मंत्र का जाप जीवन की तमाम तरह की मुश्किलों का अंत करता है और सफलता प्राप्ति होती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ